Breaking News
Oplus_131072

दशहरा महोत्सव समिति की बैठक, इस बार HNB स्टेडियम में होंगे पुतला दहन व अन्य कार्यक्रम

अल्मोड़ा। दशहरा महोत्सव समिति की बैठक बृहस्पतिवार को नंदा देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया दशहरा को ऐतिहासिक स्वरूप में पुनः स्थापित किया जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष दशहरा महोत्सव का आयोजन भव्य तरह से किया जाएगा। रावण परिवार के पुतलों का दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एचएनबी स्टेडियम में होगा।

 

समिति का पुनर्गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से अजीत कार्की को फिर से समिति का अध्यक्ष चुना गया। मुख्य संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट, सांस्कृतिक संयोजक मनोज जोशी, सचिव वैभव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी बनाए गए। मनोज सनवाल, दीप सिंह डांगी और ललित लटवाल को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया। मीडिया प्रभारी कपिल मल्होत्रा और हनी वर्मा होंगे।

 

बैठक में दीप लाल साह, किशन लाल, हितेश नेगी, परितोष जोशी, जगदीश वर्मा, दीप जोशी, तारा चंद जोशी, आनंद बगड़वाल, कृष्ण बहादुर, कुलदीप मेर, भगत, उज्जवल जोशी, पंकज सिंह कनवाल, शरद अग्रवाल, दिनेश मठपाल, विनीत बिष्ट, ललित लटवाल, मनोज जोशी, अशोक पाण्डेय, हनी वर्मा, सलमान अंसारी, सुशील साह, कांची वर्मा, आशीष भारती समेत अन्य लोग शामिल रहे।

 

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *