Breaking News

अल्मोड़ा में सेवा कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया सीएम धामी का जन्मदिन

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर व ग्रामीण मंडल ने संयुक्त रूप से कर्बला लेप्रोसी मिशन में कुष्ठ रोगियों को भोजन, फल वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें पार्टी के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

 

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा, भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज सेवा की भावना के साथ जनता के बीच सक्रिय रहता है। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पार्टी की उस मूल भावना का प्रतीक है जिसमें सेवा ही संगठन की प्रेरणा निहित है।

 

 

यहां नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, नवीन बिष्ट, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, जिपं सदस्य प्रेम लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, देवेंद्र भट्ट, संदीप श्रीवास्तव, गिरीश खोलिया, अमित साह, मनोज जोशी, मदन बिष्ट, ललित मेहता, सुनील बिष्ट, विनोद लटवाल, आनंद कनवाल, संजय बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, मोहनी कनवाल, कविता वर्मा, निशा बिष्ट, रविन्द्र खोलिया, सुन्दर मटियानी, जगत भट्ट, लीला बोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *