Breaking News
Oplus_131072

Almora:: सशक्त नारी सशक्त परिवार पखवाड़े का शुभारंभ, दिव्यांगजनों को वितरित किए प्रमाणपत्र व कृत्रिम अंग

 

अल्मोड़ा। जिले में सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा शुरू हो गया है। 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक यह अभियान मनाया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में सीएचसी धौलादेवी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुभारंभ किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने कहा कि स्वास्थ्य देश की उन्नति का आधार है। एक स्वस्थ नारी ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखती है। जागेश्वर विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि नारी का स्वास्थ्य पूरे परिवार के स्वास्थ्य की नींव है। इसलिए महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाना आवश्यक है।

 

 

शिविर में करीब 800 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 दिव्यांगजन को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा 16 कृत्रिम अंग वितरित किए गए। इसके अलावा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, संक्रमणकारी रोगों की परामर्श सेवा, टीबी मुक्त भारत अभियान, आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा दवाओं का वितरण किया गया। संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी केसर सिंह बिष्ट ने किया।

 

 

यहां जिपं अध्यक्ष हेमा गैड़ा, सीडीओ रामजीशरण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, बीडीओ रोहित वर्मा, प्रभारी सीएचसी डॉ. बीबी जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *