Breaking News
Oplus_131072

सेवा पखवाड़े के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया पौधारोपण

 

अल्मोड़ा। वन प्रभाग की ओर से गुरुवार को सिमतोला ईको पार्क में सेवा पखवाड़ा व राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 108 से अधिक रुद्राक्ष, बेलपत्र, माल्टा पदम, चमखड़िक, नीबू व अन्य प्रजातियों के पौधें रोपित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों को इन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने रुद्राक्ष पौध का रोपण किया।

 

 

कार्यक्रम में विक्टर मोहन जोशी राबाइंका व गुरु एकेडमी, पपरसली के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डीएफओ दीपक सिंह ने पौधारोपण के साथ ही उनके संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने प्रकृति के सरंक्षण व संवर्धन के लिए सभी लोगों से आगे आकर पौधारोपण करने की अपील की।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डे, एसएसपी देवेन्द्र पींचा, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, काकुल पुण्डीर, मोहन राम आर्या समेत वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Check Also

ओएसडी के घर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा दांव, कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफे का ऐलान

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *