Breaking News

सहकारिता से महिलाएं हो रही सशक्त: रेखा आर्या

-सहकारिता मेले में पहुंचकर स्टालों का किया निरीक्षण
-ग्रामीणों को दस लाख रुपए तक के ऋण के चेक वितरित किए

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को सिमकनी मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में पहुंचकर सरकारी विभागों, योजनाओं, हस्तशिल्प, हथकरघा एवं स्थानीय उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉल संचालकों से संवाद कर विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली और उनके कार्यों की सराहना की।

 

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह मेला स्थानीय उत्पादों को संरक्षण और प्रोत्साहन, पीएम नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान की भावना के अनुरूप है। सहकारिता ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूती दी है और इसके माध्यम से गांव-शहर की महिलाएं तेजी से सशक्त हो रही हैं। सहकारिता मेले का उद्देश्य स्थानीय कला, उत्पादों, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के प्रयासों को मंच देना है, जिससे प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नई आर्थिक संभावनाएं सृजित हो सकें।

 

मंत्री ने ग्रामीणों को पशुपालन, डेयरी, कुकुट पालन जैसे कार्यों के लिए दस लाख रुपये तक के ऋण चेक वितरित किए गए। कई ग्राम सभाओं को माइक्रो एटीएम भी सौंपे गए।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, ललित लटवाल, डीसीबी के जीएम एमएस भंडारी आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

ओएसडी के घर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा दांव, कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफे का ऐलान

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *