Breaking News

विधायक ने बाजार भ्रमण कर व्यापारियों व आमजन को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

 

अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने दीपावली पर्व के मौके पर सोमवार को बाजार का भ्रमण किया। विधायक ने व्यापारियों व आमजन से मिलकर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

विधायक ने पलटन बाजार, थाना बाजार, जौहरी बाजार, कारखाना बाजार, चौक बाजार, लाला बाजार, मिलन चौक, नंदादेवी तक पैदल भ्रमण कर व्यापारियों व लोगों को दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

 

 

 

विधायक तिवारी ने सभी प्रदेशवासियों व क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि दीपावली अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय का महापर्व है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो।

 

 

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एड. केवल सती, जमन बिष्ट, भैरव गोस्वामी, गोपाल चौहान, आनंद बिष्ट, विनोद वैष्णव, दीपक कुमार, पूरन रौतेला, विपुल कार्की, पवन मेहरा, वैभव पांडेय, एनडी पांडे, आनंद सिंह बगडवाल, मुकेश कुमार सहित अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

नितिन नबीन के स्वागत के बहाने कुंदन लटवाल ने बढ़ाई सक्रियता, 2027 के लिए अल्मोड़ा में हलचल तेज

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान अल्मोड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *