Breaking News
Oplus_131072

नम आंखों के बीच हुआ कर्मचारी नेता पुष्कर सिंह भैसोड़ा का अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई

अल्मोड़ा। नैनीताल जिले में खैरना के समीप रातीघाट के पास शनिवार देर शाम हुई कार दुर्घटना में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्ट, महामंत्री सुरेंद्र भंडारी की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि शिक्षक मनोज बिष्ट घायल हो गए थे। जिनका हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।

पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद रविवार दोपहर कर्मचारी नेता पुष्कर सिंह भैसोड़ा का शव कर्बला, दुगालखोला स्थित उनके आवास पर लाया गया। यहां सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा रामेश्वर घाट को रवाना हुई। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 

उत्तराखंड के कर्मचारी नेताओं में जाना पहचाना नाम पुष्कर सिंह भैसोड़ा अपने पीछे पत्नी, तीन अविवाहित बेटियां और करीब तेरह वर्षीय बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनके असमय मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है।

 

मूल रूप से धौलादेवी ब्लॉक के चमतोला गांव निवासी पुष्कर भैसोड़ा काफी मिलनसार व्यक्ति थे और लोगों की मदद में सदैव आगे रहते थे। उनके निधन पर गृह क्षेत्र में भी जबरदस्त शोक की लहर है।

 

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, कर्मचारी नेता चंद्रमणी भट्ट, धीरेंद्र कुमार पाठक, रवि रौतेला, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, भैरव गोस्वामी, प्रयाग बिष्ट, शिवराज बनौला, गोविंद मेहता, विनोद राठौर समेत विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ही भारी संख्या में कमर्चारी व उनके गृह क्षेत्र से लोग स्व. भैसोड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास व घाट पहुंचे।

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *