अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संघ चुनाव और मतगणना के दौरान छात्र गुटों के बीच गहमागहमी देखने को मिली। मंगलवार देर शाम चुनाव परिणाम जारी होने के बाद उपाध्यक्ष पद पर बेहद कम अंतर से हार-जीत होने के चलते निकटतम प्रत्याशी ने रिकाउंटिंग की मांग की। जिसके बाद उपाध्यक्ष पद के मतों की दोबारा गिनती शुरू कर दी गई है।
रिकाउंटिंग शुरू होने के बाद एक बार फिर विश्वविद्यालय परिसर में माहौल गरमा गया है। छात्र और प्रत्याशी परिणाम को लेकर नजर बनाए हुए हैं।
गौरतलब है कि उपाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला था। इस पद के लिए भाष्कर जोशी, सुमित जोशी पुत्र हेमंत जोशी और सुमित जोशी पुत्र चंद्रशेखर जोशी चुनाव मैदान में थे।
जारी चुनाव परिणाम के अनुसार भाष्कर जोशी को 959 वोट, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित जोशी पुत्र हेमंत जोशी को 958 मत प्राप्त हुए। वहीं सुमित जोशी पुत्र चंद्रशेखर जोशी को 51 वोट मिले। इसके अलावा 29 मत अवैध पाए गए, जबकि 32 विद्यार्थियों ने नोटा का विकल्प चुना।
उपाध्यक्ष पद पर महज एक वोट के अंतर से परिणाम आने के बाद रिकाउंटिंग शुरू की गई है। अब सभी की निगाहें दोबारा मतगणना के बाद सामने आने वाले परिणाम पर टिकी हैं।
India Bharat News Latest Online Breaking News