Breaking News

अल्मोड़ा: साह-चौधरी समाज ने किया ‘महिला होलिकोत्सव’ का आयोजन.. होली गीतों के साथ बिखरे फाग के रंग

अल्मोड़ा। आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का त्योहार होली धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। नगर में जगह-जगह महिलाओं व पुरूषों के होली कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। हर वर्ष की भांति इस बार भी रविवार को थाना बाजार स्थित कुंदन लाल साह स्मारक प्रेक्षागृह में साह-चौधरी समाज की ओर से इस बार भी महिला होलिकोत्सव का आयोजन किया गया।

अध्यक्ष प्रभात साह चौधरी, वरिष्ठ महिला संरक्षक रक्षा साह, करूणा साह, सुशीला साह, राधिका साह, पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल साह, लक्ष्मी लाल साह व सुंदर लाल चौधरी द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं ने कई होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। वही, स्वांग रच कर दर्शकों को खूब हसाया। महिला होल्यारों की इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस मौके पर साह—चौधरी समाज के महासचिव उदय राज साह, सह सचिव दीपक साह, पूर्व महासचिव शरद लाल साह, नवीन लाल साह, प्रमोद चौधरी, कुंदन लाल साह, स्मारक प्रेक्षागृह के संचालक सुदर्शन लाल साह, साह चौधरी समाज के मीडिया प्रभारी हिमांशु साह, राजा साह, हर्षवर्द्धन चौधरी, बीपी साह, ललित चौधरी, दिनेश चंद्र साह, पवन साह, संजय साह, अभिषेक साह, इला साह, मुन्नी साह, पूजा साह, भावना साह, निर्मला साह, शांति साह, सुनीता साह, जानकी चौधरी, यादवेंद्र साह, रजत साह, देवाशीष साह, राजेश साह, अभय राज साह, अजय साह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …