इंडिया भारत न्यूजः उत्तराखंड के चंपावत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दोस्तों ने आपसी विवाद में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
पाटी विकास खंड के बिसारी गांव निवासी 28 वर्षीय मोहित पचौली पुत्र नवीन पचौली 24 सितंबर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने 29 सितंबर को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की।
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने बताया कि पूछताछ के लिए मोहित के दोस्तों को हिरासत में लिया गया था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोहित की हत्या करने की बात कबूूली। जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस पाटी के रामलीला मैदान और वन विभाग कार्यालय के बीच बने एक अवैध टिनसेट तक पहुंची। जहां मोहित का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी नीरज सिंह बिष्ट, कमल सिंह मेहता व यशपाल सिंह बोहरा उर्फ पालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस कस्टडी में आरोपियों की पिटाई
इस घटना के बाद लोगों में भयंकर आक्रोश है। शनिवार को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए 3 आरोपियों पर स्थानीय लोगों ने पुलिस कस्टडी में उनकी धुनाई कर दी। बमुश्किल पुलिस ने तीनों आरोपियों को बचाया। मोहित अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। मृतक की दो बड़ी बहनें हैं। पिता नवीन पचौली बिसारी गांव में दुकान चलाते हैं।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz