Breaking News

छात्र संघ चुनाव 2022: आर्यन से गौरव भंडारी लड़ेंगे महासचिव का चुनाव, जुलूस निकालकर सैकड़ों छात्रों ने दिया समर्थन

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय के परिसरों व महाविद्यालयों ने आगामी 24 दिसम्बर को होने जा रहे छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव को लेकर छात्र प्रतिनिधियों ने ऐड़ी छोटी का जोर लगाया है। वही, चुनाव की तिथि नजदीक आते ही छात्र संगठनों ने अपने उम्मीदवार घोषित करने शुरू कर दिए।

इसी क्रम में आर्यन छात्र संगठन ने बुधवार को बैठक कर आगामी छात्र संघ चुनाव में गौरव भण्डारी को महासचिव पद पर अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। गौरव भण्डारी के नाम की घोषणा के साथ ही सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकालकर गौरव के पक्ष में अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर आर्यन छात्र संगठन से महासचिव प्रत्याशी गौरव भण्डारी ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य छात्र-छात्राओं के हितों के लिए लड़ना है। पहले भी वे लगातार छात्र-छात्राओं के हकों के लिए लड़े हैं तथा आगे भी लड़ेंगें।

उन्होंने कहा कि कई वर्षों से वह परिसर में छात्र-छात्राओं की लगातार सहायता करते आ रहे हैं। लेकिन पिछले तीन साल से छात्रसंघ चुनाव ना होने के कारण वे चुनाव नहीं लड़ सके। इस वर्ष छात्रसंघ चुनाव प्रस्तावित होने के कारण वे महासचिव पद पर परिसर से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से इस चुनाव में उन्हें सहयोग करने की अपील की है।

इस अवसर पर आर्यन छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष कमल कोरंगा, विजय कनवाल, भूपेन्द्र कनवाल, उज्ज्वल जोशी, कुनाल कुमार, अजीत पवार, गोविंद प्रसाद, निशान्त पांडेय, चिराग जोशी, प्रशांत कुमार, नवीन पांडेय, दीपक कुमार, चेतन पांडेय, योगेश, कुनाल, मनीष कुमार, पवन गोस्वामी, रजत मेहरा, विशाल आर्या, मोहित बिष्ट, नवीन पाण्डे, पंकज गिरी गोस्वामी, मनीष कुमार, प्रशान्त, सोहन बिष्ट, आयुष, कमल बिष्ट, संदीप, राहुल, युवराज सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …