Breaking News

दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे मनाकर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, एक कि मौत 3 घायल

-मृतक व घायल सभी एक ही गांव के रहने वाले

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: खिर्सू से श्रीनगर लौट रहे युवाओं का वाहन भैंसकोट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा रहा है।

सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस को श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर भैंसकोट गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची। मौके पर एक कार पानी की टंकी के निकट सड़क से करीब 40 मीटर नीचे गहरी खाई में मिली। जिसमें 4 लोग सवार थे।

कार ड्राइवर कौशल चमोली पुत्र मोहन चमोली, निवासी ग्राम बलोडी श्रीनगर उम्र 36 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कौशल का बर्थडे था। कौशल व उसके 3 दोस्त खिर्सू से बर्थडे मनाकर लौट रहे थे। हादसे में कौशल की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक्सीडेंट में अंकित उम्र 33 वर्ष, शशांक बहुगुणा उम्र 31 वर्ष और सुशील सिंह उम्र 38 वर्ष घायल हुए है।

सभी युवक बुघानी के समीप बलोडी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

हंस फाउंडेशन द्वारा तैयार किए गए फायर फाइटर्स को सिखाए वनाग्नि पर काबू पाने और बचाव के तरीके

अल्मोड़ा: वन चेतना केंद्र, एनटीडी में हंस फाउंडेशन एवं संबंधित विभागों के संयुक्त तत्वावधान में …