अल्मोड़ा: जिले को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। सोमवार को द्वाराहाट-दूनागिरी राज्य मोटर मार्ग 58 में हुए अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मच गई। लोक निर्माण विभाग के अफसरों की मौजूदगी में अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वही, अतिक्रमण तोड़ने के दौरान मौके पर कुछ मकान मालिकों व स्थानीय व्यापारियों द्वारा विरोध किया गया।
विभागीय अफसरों का कहना है कि प्रथम चरण में स्टेट हाईवे को बाधित कर रहे लोगों की सीढ़ियां, फर्श आदि को तोड़ा जा रहा है। जिन लोगों के मकान भी अतिक्रमण के दायरे में आ रहे हैं। उनको कुछ समय दिया जाएगा। स्वयं नहीं हटाने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बीते रविवार को द्वाराहाट-दूनागिरी स्टेट हाईवे पर लोक निर्माण विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने नाप-जोख शुरू कर अतिक्रमण को चिन्हित किया गया था। वहीं इससे पूर्व विभाग द्वारा 34 लोगों को नोटिस भी भेजा गया था। वही, विभाग द्वारा कुछ लोगों को और नोटिस भेजा गया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि अतिक्रमण नहीं हटाने पर विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जिस पर कई लोगों द्वारा स्वयं ही अतिक्रमण को तोड़ दिया गया है।
विभागीय अफसरों का कहना है कि नियमानुसार कार्यवाही जा रही है। जो लोग स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेंगे तो ठीक, अन्यथा की स्थिति में विभाग द्वारा अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दान सिंह जरमाल, अवर अभियंता कुलदीप सिंह सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
लोक निर्माण विभाग रानीखेत के सहायक अभियंता दान सिंह जरमाल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ पूर्व में 34 लोगों को नोटिस भेजे गए थे। कुछ लोगों को और नोटिस भेजे गए है। प्रथम चरण में सड़क को बाधित कर रहे अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है।
India Bharat News Latest Online Breaking News


