अल्मोड़ा: नदी, नालों में नहाने के दौरान डूबने से मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिले के दूरस्थ विकासखंड सल्ट में रामगंगा नदी में नहाने गये एक अधेड़ की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विकासखंड के पाली धन्याल निवासी विनोद कुमार (46) पुत्र कमल राम नहाने के लिए रामगंगा नदी में पहुंचा। जैसे ही उसने नहाने के लिए नदी में डुबकी लगाई तो वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके साथ नदी में गए उसके पुत्र रोहित ने पिता को डूबते देख आसपास के लोगों को बुलाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना के बाद राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन में रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ ही दूरी पर उसका शव उतराता दिखाई दिया। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
तहसीलदार निशा रानी ने बताया की पंचायतनामा के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News