अल्मोड़ा: आज हिमालय दिवस की 14वीं वर्षगांठ है। हिमालय दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, द्वाराहाट में हिमालय संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए हिमालय बचाओ शपथ ली गई।
प्रधानाचार्या तनुजा जोशी द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को हिमालय संरक्षण शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य ने छात्राओं को विराट हिमालय राज के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, हिमालय हमारे देश का मस्तक है। हमें कोई कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जो कि पर्वतराज हिमालय को नुकसान पहुंचाये। हिमालय क्षेत्र में परिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण जरूरी है। हिमालय के सतत विकास के लिए सबसे पहले हमें हिमालय का संरक्षण करना होगा। हिमालय का संरक्षण ही भावी भविष्य का अस्तित्व बनाये रखेगा।
इस दौरान सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं व विद्यालय स्टाफ ने हिमालय संरक्षण का संकल्प लिया। इससे पूर्व शिक्षिका माया मेहरा के निर्देशन में विविध प्रतियोगितायें करायी गयी।
India Bharat News Latest Online Breaking News