Breaking News

उत्तराखंड में जंगली जानवर बने ग्रामीणों के ‘जान के दुश्मन’… खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला

 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में जंगली जानवरों को आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगली जानवर खेती-बाड़ी को नुकसान पहुंचाकर जहां काश्तकारों की मेहनत पर पानी फेर रहे है वही, लोगों के जान के दुश्मन भी बन चुके है। शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब सूबे से कोई वन्य जीव द्वारा लोगों पर अटैक किए जाने की खबरें न आती हो।

ताजा मामला उत्तरकाशी का है। हर्षिल घाटी के धराली गांव में खेत से राजमा की फसल निकाल रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे हर्षिल चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया। बाद में हेली सेवा के माध्यम से घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया है।

गुरुवार को धराली गांव के बेटुंगा तोक में सेब के बागीचे के बीच खेतों से राजमा निकालने के लिए सरोजनी देवी (40) पत्नी संतोष पंवार पहुंची। इसी दौरान भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार की आवाज सुनकर निकट के बागीचे में सेब तोड़ रहे नेपाल मूल के मजदूर घटना स्थल पर पहुंचे तथा भालू को भगाया।

विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला के प्रयास से महिला को हेली के जरिये ऋषिकेश रेफर किया गया है। उन्होंने वन विभाग से घायल को उचित मुआवजा दिलवाने जाने की मांग की है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग की टीम गांव में गश्त कर रही है। ताकि भालू को आबादी क्षेत्र से दूर भगाया जा सके।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

सालम क्रांति दिवस: शहीदों की वीरता को किया याद, सांसद और विधायक की गैरमौजूदगी पर विपक्ष ने उठाये सवाल

अल्मोड़ा: जैंती तहसील के धामद्यो में शहीद दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सालम क्रांति …