Breaking News

बिग ब्रेकिंग: अल्मोड़ा में यहां विभत्स हालत में मिली युवक की लाश… आंख, कान, नाक गायब

अल्मोड़ा: जिले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के चेहरे से आंख, कान, नाक गायब है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी में रख दिया है। वही, इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना सोमेश्वर थाना क्षेत्र के फल्याटी गांव की है। जहां घास काटने गई कुछ महिलाओं को कालीगाड़ जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। महिलाओं ने घटना की सूचना गांव में दी। गांव के प्रधानपति द्वारा इसकी सूचना सोमेश्वर थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसओ सोमेश्वर कश्मीरी सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर घटनास्थल पहुंचे।

शव काफी विभत्स हालत में मिला है। पुलिस के मुताबिक शव करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृत व्यक्ति की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच मानी जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृत व्यक्ति के चेहरे से आंख, कान, नाक समेत शरीर के कुछ और अंग गायब है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि जंगली जानवर द्वारा शव को नुकसान पहुंचाया गया हो।

थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद अगले 72 घंटे शिनाख्त के लिए शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …