Breaking News

Uttarakhand Weather: मौसम ने बदली करवट… इन इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी

 

देहरादून: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से पड़ रही है। यहां सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। दून में कोहरे का प्रकोप कुछ कम हुआ है, लेकिन दिन में सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है।

 

 

बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम, फूलों की घाटी, हेमकुंड, औली, रुद्रनाथ, हनुमान चट्टी, समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। इसके अलावा केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आस-पास खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई।

 

 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी फिलहाल तीन-चार दिन बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मैदानी इलाकों में कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, विंटर बारिश न होने की वजह से सूखी ठंड परेशान कर रही है।

 

 

 

 

Check Also

आयुष योग प्रशिक्षक संघ में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, जिलाध्यक्ष भवानी बोरा ने विभिन्न पदों पर सौंपी जिम्मेदारियां

  अल्मोड़ा: आयुष योग प्रशिक्षक संघ जिला इकाई की ओर से संगठन के विस्तार और …