Breaking News
Oplus_131072

विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा में लक्ष्य ने 99.5 फीसदी अंक हासि​ल कर पाया पहला स्थान, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। नगर के विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा में शनिवार को वर्ष 2024-25 का वार्षिक गृह परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

कक्षा आठवीं के छात्र लक्ष्य तिवारी ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि कक्षा छठवीं के छात्र प्रत्यूष जोशीने 98.45 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और कक्षा सातवीं की छात्रा मनीषा रौतेला ने 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। कक्षा सातवीं की सिद्धी बिष्ट ने 98.15 प्रतिशत और आयुष बिष्ट ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमश: चतुर्थ व पंचम स्थान पाया।

प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने परीक्षाफल पर हर्ष जताते हुए छात्रों से अनुशासन में रहते हुए कठिन परिश्रम करने की बात कही। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र—छात्राएं मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …