Breaking News

अल्मोड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुस्तक उत्तराखंडियत का प्रस्तुतीकरण

अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुस्तक मेरा जीवन लक्ष्य उत्तराखंडियत का नगर के एक होटल सभागार में प्रस्तुतीकरण समारोह हुआ। वक्ताओं ने इस पुस्तक को राज्य और देश दुनिया के संदर्भ में प्रासंगिक बताया। कहा कि पुस्तक द्वारा आर्थिक विषमता पर उठाएं गए सवाल पूरी दुनिया के लिए चिंतनीय हैं। कार्यक्रम में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा रक्षा, विदेश, आर्थिक और शिक्षा नीति पर लिखे गए आलेख उनके दीर्घ राजनीतिक जीवन का सटीक अनुभव है। मंडुवा, मादिरा, माल्टा, नींबू, ककड़ी और काफल पार्टी आदि पहल उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। एक समय में हेय माना गए मंडवे की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। रावत के प्रयासों से स्थानीय उत्पादों और मोटे अनाजों को अच्छा बाजार मिला है।

इसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत और अन्य लोगों ने पूर्व सैनिकों, उनके परिवारजनों और शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। संचालन आनंद सिंह रावत, ताराचंद्र जोशी और दीवान सतवाल ने संयुक्त रूप से किया।

यहां विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज, द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र बाराकोटी, जमन सिंह बिष्ट, भगवती जनौटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, राजेश बिष्ट, भगवत डसीला, पीताम्बर पांडे, मनोज जोशी, अमरजीत सिंह भाकुनी, अख्तर हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Check Also

Big breaking: चलती बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान

भीमताल: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *