Breaking News
Oplus_131072

विवेकानंद इण्टर कॉलेज रानीधारा के पूर्व छात्र राजीव पांडे का सीएपीएफ में चयन

अल्मोड़ा। विवेकानंद इण्टर कॉलेज, रानीधारा के पूर्व छात्र राजीव पाण्डे का चयन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) में हुआ है। उन्होंने ऑल इंडिया 387 रैंक प्राप्त की है।

राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर पनुवानौला एवं कक्षा माध्यमिक शिक्षा नगर के विवेकानंद इंटर कॉलेज से हुई। उन्होंने 2016 में हाईस्कूल और 2018 में इंटरमीडिएट में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विवि के देशबंधु कॉलेज से गणित विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। निरंतर कठिन परिश्रम, मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल समेत समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Check Also

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में आधी रात को तोड़ा अनशन, लोगों से की यह अपील

नई दिल्ली: सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *