Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में आयोजित हुआ द्योलीडांडा शिल्पकार सम्मेलन शताब्दी समारोह, वक्ताओं ने कहा- शिल्पकारों के सामने आज भी कई चुनौतिया व समस्याएं

अल्मोड़ा। द्योलीडांडा शिल्पकार सम्मेलन शताब्दी समारोह धूमधाम व भव्य रूप से मनाया गया। चौघानपाटा स्थित जाने माने समाज सुधारक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद आयोजन स्थल रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण तक विशाल सांस्कृतिक जूलूस निकाला गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, विधायक मनोज तिवारी, महापौर अजय वर्मा ने भागीदारी की। समिति के संरक्षक दयाशंकर टम्टा व संयोजक संजय कुमार टम्टा ने समारोह के ऐतिहासिकता पर विस्तार से अपने विचार रखें और इसका उद्देश्य बताया।

 

 

इस दौरान एडवोकेट महेश प्रसाद टम्टा द्वारा लिखित पुस्तक एक महानायक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा पुस्तक, मनवर लाल भारती द्वारा हस्त लिखित स्मारिका शिल्पकार समाज के अग्रदूत उत्तराखण्ड के अम्बेडकर राय बहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा व प्रकाश चंद्र आर्या द्वारा संपादित उत्तराखण्ड शिल्पकार समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक स्मारिका का विमोचन किया गया।

 

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें पत्रकारिता के लिए दया शंकर टम्टा व प्रकाश चंद्र आर्या, साहित्य लेखन के लिए मनवर भारतीय, काष्ठ कला के लिए संजय राजेश्वरी, चित्रकला के लिए निशा टम्टा व मयंक टम्टा, ताम्र शिल्पी के लिए देवेंद्र टम्टा समेत कई शिल्पियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों द्वारा अतिथियों को 21 बिंदुओं का प्रस्ताव सौपा गया।

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि 1925 में आयोजित शिल्पकार सम्मेलन के बाद लोगों को पढ़ने का मौका मिला और भूमि हिनों को भूमि मिली। लेकिन अभी बहुत से भूमि हिनों को भूमि का मालिकाना हक नहीं मिला है।

अनुसूचित जाति आयोक के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बात करते हुए कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने जो एतिहासिक कार्य किये है उन कार्यों को हमें आगे बढ़ाना होगा।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने तात्कालीन परिस्थितियों में हुए उस सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक न्याय की मांग कि गयी थी। शिल्पकारों को शिक्षा और सरकारी सेवाओं में अवसर दिये जाने और राजनीति के क्षेत्र में अवसर दिए जाने की मांग की गई थी।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, प्रो. संजय टम्टा, महेंद्र प्रकाश, करम राम, रघुनाथ लाल आर्या, विकास कुमार, डीआर बाराकोटी, डॉ जीत राम, रेनू टम्टा, अनूप कुमार पाठक, डॉ संजीव आर्या, डॉ मोहित टम्टा, प्रकाश चंद्र आर्या, नंदकिशोर टम्टा समेत विभिन्न भागों से लोग शामिल हुए। संचालन सुंदर लाल आर्या, डॉ रचना टम्टा व शैलेंद्र टम्टा ने संयुक्त रूप से किया।

 

Check Also

बड़ी खबर: बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक गठन का रास्ता साफ, विभाजन रिपोर्ट को मिली मंजूरी

​अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की विशेष सामान्य निकाय की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *