Breaking News
Oplus_131072

बिग ब्रेकिंग:: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपित गिरफ्तार

 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क। बीते दिनों ग्रामीण क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की है। इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो गई है।

 

बीते दिनों रामनगर ​में एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया था।मामले में पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 64 बीएनएस और 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाइडिल गेट चिल्किया से फरमान पुत्र जराफत हुसैन, जीशान पुत्र अब्दुल रहमान और शोएब पुत्र शरीफ अहमद सभी ग्राम चिल्किया निवासी को पकड़कर जरूरी पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की है।

 

आरोपितों ने नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Check Also

ईनाकोट में हुई संवाद बैठक, टेक होम राशन की गुणवत्ता समेत कई मुद्दों पर उठी आवाज

अल्मोड़ा: लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा संसाधन पंचायत संगठन के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, वन पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *