Breaking News
Oplus_131072

धौलछीना में रामलीला की धूम, राम बारात देखने उमड़ी दर्शकों की भीड़, कलाकारों के अभिनय से दर्शक हुए भावविभोर

 

अल्मोड़ा: श्री रामलीला कमेटी धौलछीना के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के चतुर्थ दिवस में राम बारात का दृश्य रोचक रहा। राम बारात में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया।

 

राम बारात के बाद चतुर्थ दिवस की लीला में सीता की विदाई केकई मंथरा संवाद, दशरथ केकई, संवाद, राम सीता संवाद, राम लक्ष्मण संवाद, सुमित्रा लक्ष्मण संवाद तथा वनवास के के दृश्यों का मंचन किया गया।

 

 

चतुर्थ दिवस की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा शोभा जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ढोल नगाड़ों और गाजे बाजे के साथ निकली राम बारात का दर्शकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राम सीता विवाह के दृश्यों का मंचन किया गया जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

 

राम बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ पड़े। कैकई मंथरा संवाद, दशरथ केकई संवाद की भी दर्शकों ने जमकर सराहना की। राम की भूमिका केवल चम्याल, लक्ष्मण की आदित्य, भरत दीपक मेहरा, शत्रुघ्न तनिष्क रावत, सीता काजल, जनक प्रशांत रावत, दशरथ प्रकाश वर्मा, केकई रेनू नेगी, मंथरा कुंदन मेहरा, कौशल्या आशी मेहरा तथा सुमित्रा का अभिनय प्रियांशी ने निभाया।

 

 

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *