Breaking News
Oplus_131072

स्मैक के साथ वकील गिरफ्तार, पहले भी स्मैक तस्करी में हो चुका है गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.31 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपित वकालत के पेशे से है, वह पूर्व में भी स्मैक के साथ पकड़ा जा चुका है।

 

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि कोतवाली पिथौरागढ़ व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम एंचोली चौकी पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान घाट की तरफ से स्कूटी में आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 6.31 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई।

 

सीओ ने बताया कि आरोपी संदीप जोशी (32) निवासी जगदम्बा कलोनी, पिथौरागढ़ का रहने वाला है। आरोपी पिथौरागढ़ जिला बार काउंसिल एसोसिएशन का सदस्य है। पूर्व में वह विगत 28 मई को भी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज तस्करों के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पूर्व में भी वह दिन के समय स्मैक लेकर आता था और उसी स्थान पर पकड़ा गया था, इसलिए इस बार उसने रात के समय तस्करी का प्रयास किया ताकि पुलिस की नज़र से बच सके।

पुलिस टीम में एसआई कमलेश चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह व एएनटीएफ से कांस्टेबल सतेंद्र सुयाल व विरेन्द्र यादव आदि शामिल थे।

Check Also

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर): मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, पड़ोसी ने परिवार पर चलाई गोली, तीन घायल

  अल्मोड़ा: एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आपा खोए ग्रामीण ने पड़ोसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *