Breaking News
Oplus_131072

सर्द मौसम में धधका पिनाथ का जंगल, अधिकांश भाग जलकर राख

 

अल्मोड़ा। फायर सीजन में जंगलों में आग की घटनाओं से निपटना वन महकमे के लिए बड़ी चुनौती बनी रहती है। लेकिन अब सर्द मौसम में जंगल आग की घटनाएं सामने आ रही है। जिसने विभागीय अधिकारियों के माथे पर बल ला दिया है।

सोमेश्वर रेंज के अंतर्गत पिनाथ का जंगल बुधवार शाम आग से धधक उठा। जिससे जंगल का अधिकांश भाग आग से जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, पिनाथ के घने जंगल में बुधवार देर शाम अचानक आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलती गई। कुछ ही देर में जंगल का अधिकांश हिस्सा आग की चपेट में आ गया।

 

सूचना के बाद वन विभाग की टीम तथा हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर्स तत्काल मौके पर पहुंचे। खड़ी चट्टानों और तेज हवा की चुनौतियों के बावजूद घंटों के कड़ें संघर्ष के बाद काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई। गुरुवार को टीम दोबारा आग बुझाने में जुट गई।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल में कुछ जगह आग अब भी लगी हुई है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है। वर्तमान में बागेश्वर जिले के अंतर्गत बैजनाथ क्षेत्र की ओर आग लगी हुई है।

 

आग से जंगल की जैव विविधता को भारी क्षति होना बताया जा रहा है। जिसका असर पारिस्थितिक संतुलन, पर्यावरण और ग्रामीण समुदायों पर पड़ेगा। आग बुझाने में हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर्स रेखा आर्या, ममता देवी, झरना देवी, प्रेमा देवी, कमल सिंह, फायर वाचर शंकर गिरी, वन विभाग के राजू बिष्ट, रवि भंडारी आदि ने सहयोग किया।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *