Breaking News

दर्जनों समर्थकों के साथ BJP में शामिल हुए हरीश रौतेला, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा, भाजपा विकास की राजनीति करने वाली पार्टी

 

अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत स्थित पर्यटक आवास में सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हरीश रौतेला अपने चालीस से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करने वाली पार्टी है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नए विकास आयाम स्थापित कर रहा है। आर्या ने कहा कि हाल ही में विधायक बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि देश का जनमत भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी एक बार फिर सफलता का वही क्रम दोहराएगी।

 

रौतेला के साथ महेंद्र सिंह रौतेला, धीरज, दीप चंद्र तिवारी, गिरीश चंद्र, जीवन राम, गणेश राम, आशु कुमार, यशपाल चंद्र, हेमराज, नवीन चंद्र भट्ट, रणजीत सिंह बिष्ट, रमेश लाल, कुंदन लाल, प्रताप राम, महेश लाल, कृपाल राम, राजेंद्र सिंह नेगी, मनोज आर्या, हरीश जीना, नरेंद्र सिंह नेगी, गोपाल राम, प्रेम राम, गिरधारी सिंह, दीवान राम, देवेंद्र कुमार, गिरीश राम, भास्करानंद, तनुज कुमार, महेंद्र कुमार, शांति राम, बची राम, राजन राम, रमेश राम और हरीश राम आदि भाजपा में शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, भुवन जोशी, गणेश जलाल, खड़क सिंह, वीरेंद्र शाही, विपिन पाठक, बिशन कनवाल, नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, राजेंद्र जोशी, पप्पू नेगी, नारायण सिंह, प्रकाश जीना, भुवन सिंह, ललित तिवारी, गोपाल खोलिया, महेश डांगी, पान सिंह और अशोक जलाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

बड़ी खबर: एसडीएम के सामने PWD के अधिकारी की पिटाई, भाजपा नेता पर लगे मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *