Breaking News
Big news
Big news logo

बड़ी खबर:: साढ़े छह लाख की अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, यहां बेचने का था प्लान

अल्मोड़ा। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। देघाट थाना पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से छह लाख से अधिक कीमत की अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक टीम द्वारा भाकुड़ा चौराहे पर कार संख्या- यूपी 15-बीसी-5054 की चेकिंग की। जिसमें दो लोग सवार थे। कार की तलाशी लेने पर कुल 25.300 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुई। जिसकी कीमत छह लाख 32, 500 बताई जा रही है।

 

पुलिस ने दोनों तस्करों 48 वर्षीय गजेन्द्र शर्मा पुत्र सत्य प्रकाश शर्मा, निवासी बहादुरपुर गाजियाबाद उप्र और 24 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र महिपाल सिंह, निवासी हसनपुर कला थाना किठौर जिला मेरठ उप्र को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तथा कार को सीज किया है।

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे गांजा कालिंका पौड़ी व सराईखेत बॉर्डर क्षेत्र से मेरठ ले जा रहे थे। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *