Breaking News
suspend
suspend

बिग ब्रेकिंग:: भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली की शिकायत पर डीएम का सख्त एक्शन, पटवारी सस्पेंड, जानिए पूरा मामला 

ऑडियो साक्ष्य आधार पर डीएम ने की निलम्बन की कार्रवाई

तहसीलदार को सौंपी प्रकरण की जांच 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: अवैध वसूली की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) जयलाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें तहसील कालसी स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में संबद्ध किया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए तहसीलदार विकासनगर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि एक माह के भीतर जांच पूर्ण कर अपनी आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
लाखामण्डल, चकराता, देहरादून के लोगों द्वारा जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल को शपथ पत्र के साथ के साथ अपने संयुक्त शिकायती पत्र में ऑडियो साक्ष्य (पेनड्राइव) भी संलग्न किया गया था। जिसमें आरोप लगाया गया कि जयलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र में तैनाती के बाद छोटे से बड़े दस्तावेज तैयार करने, फर्जी विक्रय पत्र, दाखिल-खारिज आदि कार्यों के नाम पर किसानों, काश्तकारों तथा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के गरीब लोगों से खुलेआम नकद एवं ऑनलाइन माध्यम से अवैध धनराशि वसूली जा रही थी।
जिलाधिकारी द्वारा प्रकरण की कराई गई प्रारंभिक जांच में आरोप गंभीर प्रकृति के पाए गए, जिसके दृष्टिगत निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच आवश्यक मानी गई। उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 के उल्लंघन के प्रथम दृष्टया आधार पर जिलाधिकारी द्वारा जयलाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के आदेश दिए गए।
निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारी को केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद उप जिलाधिकारी मुख्यालय द्वारा विधिवत निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली के मामलों में शून्य सहिष्णुता नीति अपनाई जा रही है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

विवेकानन्द इंटर कॉलेज के नए प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने संभाला कार्यभार

  अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित स्कूल विवेकानन्द इंटर कॉलेज, रानीधारा के नए प्रधानाचार्य आलम सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *