Breaking News

Almora-(big breaking):: महिला पर दो तेंदुओं ने किया हमला, दहशत का माहौल

 

अल्मोड़ा (आईएनबी): उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जंगली जानवर लोगों के जान के दुश्मन बने हुए हैं। ताजा मामला अल्मोड़ा जिले के ताकुला ब्लॉक का है। जहां घर के पास एक महिला पर दो तेंदुओं ने हमला कर दिया। जिसमें महिला मामूली रूप से जख्मी बताई जा रही है।

 

घटना विकासखंड के ग्राम भैसोड़ी की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 3 बजे प्रेमा पाण्डेय पत्नी मनीष पाण्डेय अजय कुमार के साथ अपने घर के पास ही लकड़ी लेने गई थी। तभी अचानक दो तेंदुओं ने उन पर हमला कर दिया। प्रेमा पाण्डेय ने साहस दिखाते हुए दोनों तेंदुओं का सामना किया। जिसमें वह घायल हो गईं। आस पास के ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर तेंदुए जंगल की ओर भाग गए।

इस घटना से पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है। गांव के पास प्राथमिक विद्यालय स्थित होने के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दे दी है।

रिहायसी इलाकों में वन्यजीवों की लगातार बढ़ रही आवाजाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।

प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने बताया की सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो चुकी है। महिला के शरीर में गुलदार के नाखून के निशान हुए है। मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *