Breaking News
Oplus_131072

चलती कार के हुए ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई, दंपति घायल

चंपावत: मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पिथौरागढ़ जिले के मदकोट से दिल्ली की ओर जा रही कार संख्या UP14 EP 9908 लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत के तिलोंन के पास अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई।

 

दुर्घटना में कार में सवार पति पत्नी घायल हो गए। घायल दंपति को वहां से गुजरे भाजपा नेता मोहित पाठक ने इंसानियत का परिचय देते हुए अपने वाहन में उपचार के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय लाए। सूचना पर चंपावत पुलिस अस्पताल पहुंची।

 

जिला चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर तनीषा के द्वारा दुर्घटना में घायल दोनों लोगों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों के पेट व सिर पर चोट आई है।

Check Also

court

अल्मोड़ा: पशु व्यापारी की हत्या मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को किया दोषमुक्त, जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा: पशु प्यापारी की हत्या के मामले में अपर जिला सत्र न्यायाधीश, रानीखेत अंजलि नौलियाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *