Breaking News
Oplus_131072

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा, डीईओ बेसिक ने सुनीं शिक्षकों की समस्याएं

अल्मोड़ा: उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक शिक्षक भवन लक्ष्मेश्वर में आयोजित की गई। बैठक में जिले की सभी 12 ब्लॉक इकाइयों और जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

बैठक के प्रथम सत्र में पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा रवि मेहता द्वारा विभिन्न विकासखण्डों की समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई और निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया गया। उनके द्वारा सभी शिक्षकों के वित्तीय प्रकरण, लंबित पदोन्नति और जनगणना ड्यूटी के संबंध में आवश्यक जानकारियां सांझा की गई।

 

बैठक के द्वितीय सत्र में संगठन की ब्लॉक इकाइयों और जनपद कार्यकारिणी के बीच विभिन्न शिक्षक मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा हुई। जिला अध्यक्ष किशोर जोशी द्वारा सभी शिक्षक मुद्दों पर संगठित रहते हुए कार्य करने का आह्वान किया गया।

 

बैठक में जिला मंत्री जगदीश भंडारी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र घुगत्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कांडपाल, जिला कार्यकारणी सदस्य सहित सभी विकासखण्डों के अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का जोरदार स्वागत, जीत की हैट्रिक का किया दावा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) गोविंद पिलख्वाल का बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *