Breaking News
Oplus_131072

बड़ी खबर: बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक गठन का रास्ता साफ, विभाजन रिपोर्ट को मिली मंजूरी

अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की विशेष सामान्य निकाय की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन बैंक’ योजना के तहत अब बागेश्वर के लिए अलग से बागेश्वर डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड का गठन किया जाएगा।

 

​बैठक में चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा तैयार की गई विभाजन संबंधी रिपोर्ट पेश की गई। इसमें अल्मोड़ा और बागेश्वर के बीच पूंजी और दायित्वों के बंटवारे का पूरा ब्यौरा दिया गया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

 

​सचिव/महाप्रबन्धक मनोहर सिंह भण्डारी ने रिपोर्ट को विस्तार से पढ़ा। इस दौरान अल्मोड़ा और बागेश्वर के बैंक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने नए बैंक के गठन और वित्तीय बंटवारे पर अपनी सहमति जताई।

 

​बैंक प्रशासक/सीडीओ रामजी शरण शर्मा की मौजूदगी में हुई इस बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार की पहल पर अब हर जिले में स्वतंत्र बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में सहकारी सेवाओं का विस्तार होगा।

 

​फिलहाल बागेश्वर का बैंकिंग कार्य अल्मोड़ा बैंक ही संपादित कर रहा है। आने वाले समय में बागेश्वर के साथ-साथ चम्पावत और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में भी इसी तरह स्वतंत्र जिला सहकारी बैंक स्थापित करने का प्रस्ताव है।

 

​बैठक में जिला सहायक निबन्धक रोहित कुमार, निर्वतमान अध्यक्ष ललित मोहन सिंह लटवाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुभाग अधिकारी भूपेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया।

 

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *