अल्मोड़ा: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसके विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद लिया गया निर्णय केंद्र सरकार की एक सोची समझी साजिश है। एलपीजी के दाम में हुई बढ़ोतरी से कारोबारियों पर मार पड़ेगी और इससे भविष्य में खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ेंगे, जिससे कही न कही जनता प्रभावित होगी।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिसका सीधा असर छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम जनता पर पड़ रहा है। सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर केवल राजस्व बढ़ाने में लगी हुई है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ेगी, जिसका बोझ अंततः उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि पहले ही बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता के लिए यह फैसला आग में घी डालने जैसा है। कांग्रेस पार्टी ने इस निर्णय का पुरजोर विरोध करते हुए सरकार से तुरंत दाम वापस लेने की मांग की है।
पुतला दहन कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद रौतेला, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, यूथ जिलाध्यक्ष विक्रम फर्त्याल, दीप डांगी, गोविंद, नारायण दत्त पांडे, वी.के पांडे, जिला महामंत्री निर्मल रावत, दिनेश पिलख्वाल, पार्षद मुकेश कुमार, विकास कुमार, वैभव पांडे, देवेन्द्र धोनी, किरण आर्य, प्रवीण भोज, जगदीश पांडे, गोपाल भट्ट, इसरार अहमद, रवींद्र कुमार टम्टा, व्यापार मंडल मंडल भैरव गोस्वामी, वकुल साह, अजय नेगी, गोपाल भट्ट, इसरार अहमद, पंकज भैसोड़ा, कार्तिक साह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, पारस डसीला, एडवोकेट महेश चंद्र आर्य, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह भाकुनी, अनूप सिंह, राज चौहान, अजय नेगी, दीपेश कांडपाल मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News