Breaking News
Oplus_131072

Road accident: अल्मोड़ा में यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक घायल

​अल्मोड़ा: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1:30 बजे एक टैक्सी अल्टो कार संख्या UK-01-TA-4771 लमगड़ा बाजार से बमनस्वाल की ओर जा रही थी। मौसम खराब से दृश्यता कम होने के कारण पंच देवेश्वर मंदिर के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर कार सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

​दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायल चालक को कार से बाहर निकालकर सड़क तक लाए। सूचना मिलते ही लमगड़ा थाने से उपनिरीक्षक नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह, कांस्टेबल केशव भौत और होमगार्ड धन सिंह की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

 

​घायल की पहचान विनोद कुमार पुत्र मदन राम, निवासी गिरचौला, थाना धौलछीना, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। ​पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए तत्काल सीएचसी लमगड़ा पहुँचाया गया।

हादसे में घायल के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस ने घटना की सूचना चालक के परिजनों को दे दी है, जिसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

उत्तराखंड में IAS-PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के डीएम बदले, देखिए लिस्ट

गढ़वाल कमिश्नर भी हटाये गए, देहरादून डीएम भी बदले   देहरादून: उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *