हरिद्वार: स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद सुबोध उनियाल एक्शन मोड पर है। सोमवार को एक निजी दौरे पर हरिद्वार पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
इस दौरान उचित जवाब न मिलने पर मंत्री सुबोध उनियाल ने सीएमएस आरवी सिंह को फटकार लगाई। मंत्री उनियाल ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी अस्पतालों में स्वच्छता और मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
मंत्री उनियाल के फटकार लगाते ही कर्मचारियों में सन्नाटा छा गया। क्योंकि, किसी को भी पता नहीं था कि सुबोध उनियाल अचानक अस्पताल भी आ सकते हैं। ऐसे में उनके अचानक अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर, स्टाफ नर्स समेत तमाम कर्मियों में हड़कंप मच गया।
India Bharat News Latest Online Breaking News