Breaking News

बिग ब्रेकिंग: फिर हुआ महंगा Petrol-Diesel 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, जानिए नया रेट

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा किया गया है। आज 23 मई को पेट्रोल की कीमतों में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

 

तेल कंपनियों ने एक महीने में तीसरी बार कीमतों को बढ़ाया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

 

बढ़ी हुई कीमतें लागू होने के बाद आम लोगों की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। इससे पहले इसी सप्ताह पेट्रोल और डीजल के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, कुछ दिन पहले दोनों ईंधनों के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ था। लगातार हो रही बढ़ोतरी से परिवहन खर्च बढ़ने की आशंका है, जिसका असर रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

 

भारत का कच्चा तेल बास्केट फरवरी में करीब 69 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब बढ़कर लगभग 113 से 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 90 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने का सीधा असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले दिनों में आम जनता को और महंगे ईंधन का सामना करना पड़ सकता है।

Check Also

सुमित्रानंदन पंत की 126 वीं जयंती: पैतृक आवास पर याद किए गए पंत, डॉ दिवा भट्ट को सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार से नवाजा

अल्मोड़ा: छायावाद के महान स्तंभ और प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत की 126 वीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *