Breaking News

Petrol Diesel Price Hike: फिर लगा महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, पेट्रोल पहुंचा 100 के पार

नई दिल्ली: पिछले दो हफ्ते में लगातार चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

 

25 मई सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के बाद कहीं पेट्रोल 3 रुपये से ज्यादा बढ़ा है तो कहीं डीजल के दामों में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में पेट्रोल 2.61 प्रति लीटर और डीजल पर 2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 प्रति लीटर हो गई है।

 

जानकारों ने आगाह किया है कि पेट्रोल और डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी से परिवहन और लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ सकता है, जिससे आखिरकार जरूरी चीजों और खाद्य उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

 

Check Also

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को अल्मोड़ा में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय अनुभवों और व्यावहारिक सुझावों पर हुआ मंथन

अल्मोड़ा: पर्वतीय जिलों समेत अल्मोड़ा में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *