Breaking News

नगर की जर्जर सड़कों के सुधारीकरण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता कार्यालय का किया घेराव

अल्मोड़ा: नगर क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण एवं हॉटमिक्स की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। और नगर की सड़कों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं जिससे आम जनता, वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

 

उन्होंने कहा कि लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग उठाई जा रही है लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी है। कांग्रेस ने मांग की कि नगर की सभी प्रमुख एवं संपर्क सड़कों का शीघ्र हॉटमिक्स कर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। जल्द ही सड़कों के सुधार की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने पर व्यापक आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

 

कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक, अधिशासी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा सड़क मरम्मत एवं हॉटमिक्स कार्यों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है और उपलब्ध बजट के अनुसार जल्द आवश्यक कार्य शुरू किए जाएंगे। अधिशाषी अभियंता हर्षित गुप्ता द्वारा तीन सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को दिया।

 

इस दौरान नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, एन.डी.पान्डे, वैभव पांडे, बी. के पान्डे, जगदीश पांडे, आनन्द सिंह बिष्ट, रितिक नयाल, परितोष जोशी, विकास कुमार, संजय दुर्गापाल, प्रदीप चन्द्र आर्या, हेम चन्द्र तिवारी, कार्तिक साह, आनन्द बगड़वाल, सलीम अख्बर, दीपक कुमार, दिनेश पिलख्वाल, सुशील साह, देवेन्द्र बलोनी, अशोक, विक्रम सिंह फर्त्याल, पूरन रौतेला, शशांक, कुलदीप मेर आदि मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा में सड़क हादसा, जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा

अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा मैक्स वाहन मंगलवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *