Breaking News
Oplus_131072

शिविर बना राजनीतिक अखाड़ा! मंच पर भिड़े विधायक मदन सिंह बिष्ट और BJP नेता अनिल साही

अल्मोड़ा: जिले के द्वाराहाट विकासखंड में मोदी सरकार के 12 साल के उपलक्ष्य में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब यह सरकारी कार्यक्रम पूरी तरह राजनैतिक अखाड़े में तब्दील हो गया। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष के बैठने को लेकर ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला ने कड़ा विरोध जताते हुए सरकारी कार्यक्रम को भाजपा का आयोजन बनाने का आरोप लगाया और इसे संवैधानिक अधिकारों की अवहेलना करार दिया।

 

इसी दौरान माहौल तब और गरमा गया जब स्थानीय विधायक मदन सिंह बिष्ट और भाजपा नेता अनिल साही के बीच तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई। विधायक बिष्ट ने अनिल साही को ‘दलाल’ की उपाधि दे डाली, तो पलटवार करते हुए साही ने विधायक को ‘कमीशनखोर’ कह दिया। मंच पर बढ़ते बवाल को देख सीडीओ अल्मोड़ा ने बीच-बचाव कर मामले को बमुश्किल संभाला। इस राजनैतिक ड्रामे के बीच दूर-दराज से आए फरियादी दर्शक बनकर रह गए।

 

61 शिकायती पत्रों से 46 का मौके पर निस्तारण

अल्मोड़ा: खण्ड विकास अधिकारी द्वाराहाट निवेदिता खुल्बे ने बताया कि बहुउदेशीय शिविर में लोक निर्माण विभाग, पेयजल, पर्यटन, शिक्षा, कृषि, खाद्य आपूर्ति, उर्जा, वन विभाग, सैनिक कल्याण, दुग्ध विकास, मत्स्य विभाग, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थय विभाग आदि विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाये गये एवं विभागीय जानकारी दी गयी। शिविर में विभिन्न विभागो की 61 आवेदन, शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 46 आवेदन पत्रों का शिविर में निस्तारण किया गया 15 आवेदन पत्रों को निस्तारण हेतु विभागों को प्रेषित किया गया।

 

Check Also

केतन हत्याकांड: अल्मोड़ा में जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था की संवेदनहीनता पर उठाए सवाल

अल्मोड़ा: टिहरी गढ़वाल के देवल गांव में युवक केतन लाल की जातिवादी नफरत के चलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *