अल्मोड़ा: मौसम विज्ञान विभाग और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून ने बुधवार यानी 1 जुलाई को जिले में भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज सुबह ही एक दिन के अवकाश का आदेश जारी किया है। जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी रहेगी।
इस आदेश के अनुसार जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और प्राइवेट स्कूल (कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक) आज पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखे गए हैं।
मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सभी अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News
