अल्मोड़ा: उत्तराखंड शासन द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर डॉक्टर्स के तबादले किए गए हैं। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध, अल्मोड़ा में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं। यहाँ से कई वरिष्ठ चिकित्सकों का ट्रांसफर हुआ है, तो वहीं अन्य मेडिकल कॉलेजों से डॉक्टर्स को अल्मोड़ा भेजा गया हैं।
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक्स विभाग में सेवाएं देने के साथ-साथ चिकित्सा अधीक्षक की महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी भी संभाल रहे डॉ. अमित कुमार सिंह का तबादला राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार के लिए कर दिया है।
पीडियाट्रिक विभाग के विभागाध्यक्ष और एमएस के ट्रांसफर के अलावा अल्मोड़ा से कुल 6 अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों को भी दूसरे जिलों में भेजा गया है। इनमें फार्माकोलॉजी से डॉ. हेमन्त कुमार दत्त, आर्थोपेडिक्स से डॉ. शैलेन्द्र सिंह, गायनी विभाग से डॉ. उषा रावत, एनेस्थिसियोलॉजी से डॉ. आदित्य कुमार चौहान, डेन्टिस्ट्री से डॉ. भारत भूषण और आस्थलमोलॉजी से डॉ. सुसभान दास गुप्ता शामिल हैं।
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से जा रहे इन चिकित्सकों की जगह स्वास्थ्य व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शासन ने 6 नए डॉक्टरों को यहाँ भेजा है। अल्मोड़ा आने वाले डॉक्टरों में देहरादून से डॉ. सुनील (कम्युनिटी मेडिसिन), डॉ. सुशील ओझा (आस्थलमोलॉजी) और डॉ. वन्दना बिष्ट (आब्स एंड गायनी) शामिल हैं।
इसके अलावा हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से डॉ. पंकज सिंह (आर्थोपेडिक्स), डॉ. नीतिन जोशी (फिजिकल मेडिसिन) और डॉ. सौरभ अग्रवाल (स्कीन एंड वी.डी.) को अल्मोड़ा भेजा गया है।
शासन ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित किए गए सभी संकाय सदस्यों को बिना किसी लापरवाही के अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का अवकाश मान्य नहीं होगा और कार्यभार ग्रहण न करने की स्थिति में संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News