Breaking News

School closed: बागेश्वर-चंपावत जिले में आज बंद रहेंगे स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश

बागेश्वर/चंपावत: उत्तराखंड में मानसून कदम रख चुका है। ऐसे में मानसून के आते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। दो दिन यानी 1 और 2 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है।

 

बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 जुलाई को भी अवकाश घोषित कर दिया है।

 

वही, चम्पावत में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 2 जुलाई गुरुवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार क्षेत्र में तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की पूरी संभावना है, जिसके चलते आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत बच्चों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

 

आदेश के तहत आज सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी, लेकिन समस्त शिक्षकों को अनिवार्य रूप से स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Check Also

Doctor

चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के MS डॉ. अमित कुमार सिंह समेत कई डॉक्टर्स का ट्रांसफर

अल्मोड़ा: उत्तराखंड शासन द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर डॉक्टर्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *