अल्मोड़ा: उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जनपद में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत कल यानी 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 9 जुलाई को अल्मोड़ा सहित टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना और जलभराव जैसी आपदाओं के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-30 (2) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश पारित किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र अनिवार्य रूप से बंद रहें।
यहां देखे आदेश–
India Bharat News Latest Online Breaking News
