Breaking News
Oplus_131072

स्व. शोभन सिंह जीना की 117 वीं जयंती: पी.सी. तिवारी को शोभन सिंह जीना सम्मान से नवाजा

अल्मोड़ा: एस.एस.जे. विश्वविद्यालय परिसर में स्वर्गीय शोभन सिंह जीना की 117 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में इस वर्ष का “शोभन सिंह जीना सम्मान” वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पी.सी. तिवारी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा, पत्रकारिता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक व्यक्तित्वों एवं मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.एस.जे. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि स्व. शोभन सिंह जीना की जयंती पर उन्हें स्मरण करना गौरव का विषय है। जीना ने अपने सार्वजनिक जीवन में पर्वतीय समाज के हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

कार्यक्रम का संयुक्त संचालन बी.डी.एस. नेगी एवं दयाकृष्ण काण्डपाल ने किया। शोभन सिंह जीना न्यास के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि स्व. जीना जनसंघ के नेता होने के साथ-साथ जनसमस्याओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहे। उन्होंने उत्तराखण्ड आंदोलन सहित अनेक जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया। उन्होंने प्राधिकरण संबंधी मुद्दे पर भी अपनी चिंता व्यक्त की।

 

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने स्व. जीना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम संयोजक गोविन्द भण्डारी ने कहा कि शोभन सिंह जीना पर्वतीय चेतना के युगपुरुष थे और उन्होंने सत्ता तथा विपक्ष दोनों में रहते हुए पहाड़ के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि शोभन सिंह जीना ने पेयजल, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद पी.सी. तिवारी ने कहा कि स्व. शोभन सिंह जीना जनसरोकारों से जुड़े विचारवान राजनेता थे। उन्होंने बेनाप एवं सिविल भूमि पर स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा चिपको आंदोलन के दौरान भी इन मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि जीना नयाबाद एक्ट को बनाए रखने के पक्षधर थे तथा भगतोला सम्मेलन के 34 सूत्रीय कार्यक्रम को वर्तमान सरकार को पढ़कर लागू करना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

कार्यक्रम में डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, डॉ. हयात रावत, डॉ. गोदावरी चतुर्वेदी, रणजीत सिंह भण्डारी, एडवोकेट चन्दन सिंह ऐठानी, एडवोकेट महिपाल सिंह, हरीराम शास्त्री, एडवोकेट रंजना सहित अनेक ₹ लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में गोकुल मन्ढौला उमंग बिष्ट, आरती कुमारी आरुष उपाध्याय, ऋद्धिमा वर्मा, संस्कृति अधिकारी, वरुनिका गुर्रानी, सानवी साह, पियूष तिवारी, तनुज तिवारी, आरुषि बनौला तथा दीपिका शामिल रहे। इन विद्यार्थियों ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया।

Check Also

Pc tiwari uppa

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा जनता की नैतिक जीत, लेकिन लड़ाई अभी बाकी: उपपा

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी ने कहा कि देश की आज़ादी के 75 वर्ष और उत्तराखण्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *