देहरादून: वर्तमान मौसम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए 1 सितंबर को जिले के समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी देहरादून द्वारा इसके आदेश जारी किए गए है।
पिछले दो दिन से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। वर्तमान में देहरादून जिले में भी वर्षा हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 31 अगस्त को जारी मौसम फॉरकास्ट के अनुसार अगले 24 घण्टों में देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
जिसके दृष्टिगत जिला प्रशासन ने आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 01 सितंबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। ऐसे में सभी शासकीय, गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र आज 1 सितंबर को बन्द रहेंगे।
India Bharat News Latest Online Breaking News
