Breaking News

श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

-कथा व्यास पंडित मनोज कृष्ण जोशी ने दिए भक्ति, संस्कार और नशामुक्ति के संदेश

 

अल्मोड़ा: श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर समिति, कनौली के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा श्रवण के साथ पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।

कथा व्यास पंडित मनोज कृष्ण जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत के विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं और समाज को नशे से दूर रहने तथा संस्कारयुक्त एवं सात्विक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

कथा के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आस पास के क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

आयोजन के मुख्य यजमान बसंत बल्लभ तिवारी रहे। समिति के अध्यक्ष किशन चंद्र तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और श्रद्धा के चलते श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। आयोजन समिति ने कथा में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

Check Also

पर्यावरण संस्थान से हटाए गए कर्मचारियों ने अब संस्थान के दावों पर उठाए सवाल, कर्मचारियों ने मांगा उपलब्धियों का जमीनी हिसाब

कर्मचारियों ने कहा, परियोजनाओं का बजट, परिणाम और फील्ड रिपोर्ट सार्वजनिक करे संस्थान अल्मोड़ा: जी.बी. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *