Breaking News
Harish rawat
Harish rawat, file photo

Uttarakhand Politics: 2027 में कांग्रेस का CM चेहरा कौन? मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर हरीश रावत का बड़ा बयान

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी दावेदारी से जुड़े सवाल पर पार्टी की प्राथमिकता और नेतृत्व के फैसले को लेकर अपनी बात रखी।

 

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की दौड़ से जुड़े सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि फिलहाल पार्टी का लक्ष्य 45 सीटों का आंकड़ा पार करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा में 45 विधायकों की जरूरत है। इसके बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व और राहुल गांधी करेंगे।

 

 

हरीश रावत ने कहा कि पार्टी ने उनकी क्षमताओं के अनुसार उन्हें सरकार और संगठन, दोनों में जिम्मेदारियां दीं। इसके लिए वह पार्टी के आभारी हैं। वह पहले भी इन पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, अब हमेशा एक ही सिक्का थोड़ी चलेगा। हमारे पास और भी योग्य लोग हैं।

 

उनके इस बयान को प्रदेश में कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। रावत ने अपने बयान में साफ किया कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी एक नाम पर चर्चा करने के बजाय पार्टी का ध्यान अधिक से अधिक सीटें जीतने पर होना चाहिए। विधायकों के चुने जाने के बाद ही पार्टी नेतृत्व इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगा।

 

Check Also

राज्य आंदोलनकारी किशोरी लाल वर्मा को किया याद, आश्रितों की लंबित पेंशन और एरियर भुगतान की उठाई मांग

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *