Breaking News

भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, मंत्री रेखा आर्य से जुड़े प्रकरण की जांच की मांग

 

अल्मोड़ा: विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कांग्रेस ने धामी सरकार के खिलाफ अपने राजनीतिक अभियान को धार देना शुरू कर दिया है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस ने यहां चौघानपाटा में प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया। और भ्रष्टाचार को लेकर धामी सरकार को घेरने का काम किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद जनता भ्रष्टाचार से परेशान है। ऐसे में कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार को इन मामलों में पारदर्शिता बरतते हुए जनता के प्रति अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि मंत्री रेखा आर्य पर उनके पति द्वारा लगाए गए 210 करोड़ रुपये के कथित घोटाले सहित भ्रष्टाचार के तमाम मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मंत्री रेखा आर्य से जुड़े प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए सीबीआई जांच होनी चाहिए। ताकि सच्चाई प्रदेश की जनता के सामने आ सके।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अभियान के अंतर्गत एकत्रित हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज एवं बैनर 20 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में जमा कराए जाएंगे। इसके बाद 23 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में विशाल रैली निकालकर हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज राज्यपाल महोदय को सौंपे जाएंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने समस्त कांग्रेसजनों एवं आम जनता से इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की।

 

 

यहां जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, ताराचंद शाह, दीप सिंह डांगी, पार्षद वैभव पांडे, निजाम कुरैशी, भानु दुर्गपाल, इसरार अहमद, पूरन सिंह रौतेला, बी.के पांडे, डॉ गोविंद लाल, सुशील शाह, विकास कुमार, भैरव गोस्वामी, मुकेश कुमार, पंकज कांडपाल, राजेश, आनंद सिंह बिष्ट, राधा बिष्ट, किरन आर्य, गीता पांडे, दानिश खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

Big Breaking: अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: भाई दूज मनाकर लौट रहे मां-बेटी समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत

-घर से महज एक किलोमीटर पहले काल बनकर आई दुर्घटना -सुनसान जगह होने के कारण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *