इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। आरोप है कि उसका बाॅस उसे मीटिंग के नाम पर हरिद्वार लेकर आया। जहां एक फ्लैट में युवती को शराब पिलाकर उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित अनिल ठाकुर और उसके दोस्त राहुल उर्फ आसिफ निवासी महालक्ष्मी एनक्लेव करावला नगर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता दिल्ली में नजफगढ़ क्षेत्र की निवासी है।
पुलिस से की शिकायत
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात एक युवती ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। युवती ने बताया कि वह नजफगढ़ दिल्ली की रहने वाली है और श्री साईं डैमेज फूड रिसाइकल कंपनी दिल्ली में काम करती है।
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
युवती का आरोप है कि 28 अगस्त की शाम उसके बॉस अनिल उसको उनके फ्लैट पर ले आए। दोनों अलग अलग कमरों में रुके थे। रात में करीब 11 बजे राहुल, फुरकान और मोमिन खाना लेकर आए। आरोप है कि खाने के दौरान इन लोगों ने शराब पीने के लिए जिद की। इन लोगों के बहुत ज्यादा कहने पर पीड़िता ने शराब पी ली। जिसके बाद उसे नशा होने लगा। खाने और ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाए जाने के कारण युवती को चक्कर आने लगा। पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म के साथ-साथ आप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि अनिल और राहुल उर्फ आसिफ ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए आप्रकृतिक यौन संबंध बनाए।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News